जम्मू। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू एलूमनी एसोसिएशन ने अपने ग्लोबल मेंटरिंग प्रोग्राम के तहत विभाग की पूर्व छात्रा डॉ. तरनम खान के साथ ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। डॉ. तरनम खान वर्तमान में कनाडा में शिक्षा और भर्ती के क्षेत्र में अनुकूलन सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं। अपने व्याख्यान में डॉ. तरनम खान ने व्यक्तिगत ब्रांड बनाने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने पारंपरिक पाठ्यक्रम से परे सोचने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने और खुद को वैश्विक क्षेत्र में एक पेशेवर के रूप में लाने का आग्रह किया। प्रो. प्रकाश अंथाल, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, जेयू और अध्यक्ष यूजेएए ने अपने स्वागत भाषण में यूजेएए और जीएमपी के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कहा कि यूजेएए अब 200 से अधिक सदस्यों वाली पंजीकृत सोसायटी है और टीम पूर्व छात्रों के जुड़ाव के लिए अभिनव पहल करने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्हाेंने यूजेएए के विकास के पीछे प्रेरक शक्ति के रूप में संरक्षक और कुलपति प्रो. उमेश राय की सराहना की।
प्रो. सुचेता पठानिया, डीन और प्रमुख ने इस अभिनव कार्यक्रम को बनाने में यूजेएए टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेयू के पूर्व छात्रों को जीवंत संघ बनाना चाहिए। प्रो. मोनिया सेठीह, अंग्रेजी विभाग जेयू ने रिसोर्स पर्सन का परिचय देते हुए कहा कि सफल पूर्व छात्र युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल के रूप में कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की डॉ. गरिमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष, यूजेएए डॉ. गिन्नी डोगरा, उपनिदेशक, डीआईक्यूए के अलावा छात्र, विद्वान, विवि के विभिन्न विभागाें और संकायों के सदस्य, यूजेएए के सदस्य और नागरिक समाज के सदस्य भी उपस्थित थे।