फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरियों का शोषण, दिल्ली को धमकाने का युग खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरियों के शोषण और दिल्ली को धमकाने का युग खत्म हो चुका है। दोहरी मानसिकता वाले राजनेताओं को पहचानने और उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने सोमवार को जम्मू में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा केंद्र में अब मजबूत और सक्षम मोदी सरकार है व जम्मू-कश्मीर में भी लोग सियासी तौर पर सशक्त हो चुके हैं। ऐसे में दशकों तक निहित स्वार्थी सियासतदान जोकि लोगों को गुमराह करते रहे उनकी सियासत के दिन लद चुके हैं।
उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 और 35ए पर वह कश्मीर में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि वह दिल्ली जाकर कहते हैं कि संसद ने अनुच्छेद 370 को समाप्त किया है जो अब बदल नहीं सकता। लोगों को दोहरी मानसिकता वाले सियासतदानों को पहचनाने की जरूरत है। साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के जरिये ऐसे तत्वों को सबक सिखाने का समय आ गया है। दिल्ली को ब्लैक मेल करने वाले राजनेताओं के दिन भी लद गए हैं। कहा कि घाटी में आतंकवाद अंतिम दौर में है। सरकार अब उनके पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने में लगी है ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें