जम्मू। महिला कॉलेज गांधी नगर में आठ मई को श्रद्धांजलि समारोह एवं भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। इसलिए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के विस्थापित कार्यक्रम में हिस्सा लें। यह अपील एसओएस फ्रंट के अध्यक्ष राजीव चुन्नी ने वीरवार को बख्शी नगर में आयोजित बैठक के माध्यम से की।
उन्होंने बताया कि 1947 में पाकिस्तानी सेना के हमले से कई लोग विस्थापित हो गए थे। इसके बाद वह देशभर में कई स्थानों पर रह रहे हैं। 1947 की त्रासदी को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने सभी विस्थापितों से श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने का आह्वान किया। बैठक में प्रो. एनएन शर्मा, वीके दत्ता अमरजीत सिंह, वेद राज, जोरवार सिंह आदि उपस्थित रहे।