केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने बाद से शांति स्थापित होने के साथ घर-घर शान से तिरंगा लहरा रहा है। 370 की समाप्ति के बाद से सत्ता से बाहर हुए राजनीतिक दल जरूर मायूस और परेशान हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हैं कि अमृत काल का पहला बजट देशवासियों की खुशहाली और विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शनिवार को बजट पे चर्चा कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने बजट से देश का तीव्र विकास सुनिश्चित होगा।
इसके अलावा रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होंगे। गांव, गरीब, किसान और मध्य वर्ग के सपने को भी पूरा करने वाला बजट है। कुल मिलाकर बजट से समाज का हर वर्ग लाभांवित होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पार्टी मुख्यालय प्रभारी प्रिया सेठी, पूर्व मंत्री पवन गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया समत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर मौजूद रहे। ठाकुर ने इस अवसर पर बजट के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से पार्टी नेताओं को बताया।