केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में 75 फीसदी की कमी आई है और सुरक्षा बलों के जवानों की मौतों में लगभग 50 फीसदी की कमी आई है। यह सब जम्मू-कश्मीर में तभी संभव हुआ जब केंद्र में एक मजबूत सरकार सत्ता में आई।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज जम्मू में भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के लिए प्रचार कर किशोर के समर्थन में मतदान की लोगों से अपील की। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की मजबूत सरकार होने की वजह से ही धारा 370 ए को निरस्त किया गया। धारा 370 हटने के बाद पथराव की घटनाओं और अलगाववादी गतिविधियों का खात्मा हो गया है।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में 75 फीसदी की कमी आई है और सुरक्षा बलों के जवानों की मौतों में लगभग 50 फीसदी की कमी आई है। यह सब जम्मू-कश्मीर में तभी संभव हुआ जब केंद्र में एक मजबूत सरकार सत्ता में आई। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर का विकास किया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने काांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल है, इस दल के लोग अहंकार में जी रहे हैं और लगातार कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। कांग्रेस का भ्रष्टाचार साफ दिख रहा है वे अरविंद केजरीवाल के साथ भी खड़े हैं।