फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर आकर अनुपम खेर ने लूटा NIT छात्रों का दिल

Mon, 30 May 2016 01:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह भाटिया, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
त‌िरंगे के साथ अनुपम खेर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर भले ही रविवार को एनआईटी श्रीनगर नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने वहां के छात्रों का दिल लूट लिया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद खेर ने ट्विटर पर तिरंगे के साथ एक तस्वीर जारी करते हुए लिखा, ‘आपके लिए मेरी ओर से विशेष तोहफा (तिरंगा)। आज खुद आपको देता। कोई बात नहीं, तिरंगा तो हमारे दिलों में है।’
विज्ञापन

  Dear #NITSrinagar students: My Special gift for you.आज ख़ुद आपको देता। कोई बात नहीं, तिरंगा तो हमारे दिलों में है।:) pic.twitter.com/EItoaJvLuu — Anupam Kher (@AnupamPkher) April 10, 2016


अनुपम के इस भावुक संदेश से एनआईटी छात्र भावुक हो गए। फेसबुक में छात्रों द्वारा बनाए गए ‘सेव द स्टूडेंट्स आफ एनआईटी श्रीनगर’ पेज पर अनुपम खेर को संदेश भेजा। उन्होंने लिखा, ‘अनुपम खेर सर।
विज्ञापन


हम सभी को आपका संदेश मिल चुका है। हमने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि आपका सीक्रेट गिफ्ट क्या होगा। हमारे समर्थन में इतना दूर आने के लिए आपका तहेदिल से शुक्रिया। कोई भी छात्र परीक्षा देने के लिए मानसिक रूप से स्थिर नहीं है।
विज्ञापन

पु‌ल‌िस-प्रशासन ने नहीं दी एनआईटी जाने की इजाजत

श्रीनगर एयरपोर्ट पर अनुपम खेर - फोटो : ANI
हमारी उचित मांगों को भी अभी तक किसी ने नहीं माना है। उन्होंने हम पर चरम दबाव बनाया है। सर, आपका फिर से शुक्रिया।’ उल्लेखनीय है कि श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरते ही खेर ने ट्वीट किया, ‘श्रीनगर में उतरा हूं।

घर से दूर एक घर। अब एनआईटी जाऊंगा और छात्रों से मिलूंगा। उन्हें एक विशेष तोहफा भेंट कर गले लगाऊंगा।’ हालांकि उन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। खेर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें जेएंडके पुलिस ने रोक लिया है और कहा है कि वह श्रीनगर शहर में नहीं जा सकते। मैंने उनसे आर्डर मांगा है।

एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। खेर ने लिखा, मैंने पुलिस से पूछा है कि क्या मैं अपने पैतृक निवास या खीर भवानी मंदिर जा सकता हूं। उसकी भी अनुमति नहीं मिली। वास्तविकता में यह एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी है।’ खेर ने छात्रों को संदेश भेजा, ‘एनआईटी के प्यारे छात्रों। तुम्हारे राष्ट्रवाद और निडरता को पूरा देश प्यार करता है। इसे जारी रखो। काम मुश्किल है। आपकी परीक्षाओें के लिए शुभकामनाएं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें