सांबा। जिले के रामगढ़ की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के ब्लड फार्वर्ड पोस्ट व कमोर के बीच बसंतर दरिया के किनारे से बीएसएफ के जवानों को एक एंटी टेंक बारूदी सुरंग मिली। इसे बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार कि सोमवार सुबह बीएसएफ के जवान गश्त पर थे तो उन्हें बसंतर के किनारे से एक एंटी टेंक बारूदी सुरंग मिली। उन्होंने उसे कब्जे में लेकर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। इसे दोपहर बाद नष्ट कर दिया गया। संवाद