फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूरदराज क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 24 Sep 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से की गई पूरी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रियासी। रियासी, गुलाबगढ़ और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को दूरदराज इलाकों के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी विशेष पाल महाजन ने माड़ी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से पंद्रह पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इसके अलावा गुलाबगढ़ विधानसभा के लिए एसडीएम माहौर ने तेरह पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना किया। डीसी ने बताया कि जिन स्थानों पर सड़क से ज्यादा सफर तय करना पड़ता है और पांच किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर पोलिंग स्टेशन पर पहुंचा जा सकते है, वहां के लिए सोमवार को एडवांस पार्टियां रवाना की गईं। इनके लिए वहां पर रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था है। हर पोलिंग स्टेशन पर एक आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मेडिकल टीमें भी हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी एंबुलेंस भी है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मंगलवार सुबह अन्य पोलिंग स्टेशन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। जिला में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिला में कुल 425 मतदान केंद्र हैं। इसमें 3 लाख 37 हजार 205 मतदाता हैं, जो बीस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें