फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ​निकाली रैली में एनएनटीए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अंतराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और साउथ सिटी पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। एएनटीएफ ने एनसीबी और क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस 1989 से हर साल 26 जून को मनाया जाता है। कार्यक्रम में कॉलेजों के छात्रों, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स, प्रोफेसरों, एनसीबी और एएनटीएफ के कर्मचारियों ने भाग लिया। डीएसपी एएनटीएफ शमशेर सिंह और डीन अकादमिक मामले क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू प्रो. रणविजय सिंह सलारिया, प्रो. सुगंधा महाजन, प्रो. माला भसीन, प्रो. कौशल किरण, प्रो. शुभ्रा जमवाल ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूक किया।
प्रदेश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशीली दवाओं के तस्करों, दवा वितरित करने वालों की संख्या में वृद्धि के खिलाफ जागरूक किया गया। एम्स के सहयोग से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किए शोध अध्ययन के आधार पर जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित डेटा से अवगत करवाया गया। एएनटीएफ ने आम जनता विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नशे पर निर्भर लोगों को अस्पताल, नशा मुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों में उचित इलाज कराने में मदद करने और नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी एएनटीएफ के साथ साझा करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी पुलिस ने त्रिकुटानगर में करवाया कार्यक्रम
वहीं, सिटी पुलिस ने त्रिकुटानगर जम्मू में कार्यक्रम करवाया। एसपी शाहिन वहीद ने ड्राइवर, कंडक्टर, रेहड़ी वालों, छोटे दुकानदारों से नशे के खतरे के बारे में चर्चा की। कहा कि समाज से नशे के गंभीर खतरे को खत्म करने में लोगों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। नशीली दवाओं की लत एक सामाजिक अपराध है। जनता का सहयोग आवश्यक है। नशीली दवाओं और उनके व्यापार से संबंधित सभी जानकारी संबंधित पुलिस इकाइयों के साथ साझा करें ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें