फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में एक करोड़ से अधिक संपत्ति वाले हेड असिस्टेंट के ठिकानों पर छापा, एसीबी ने दर्ज किया केस

Tue, 15 Oct 2019 08:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीडब्ल्यूडी की रामबन डिवीजन के पूर्व हेड असिस्टेंट मोहम्मद असलम के ठिकानों पर मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले मेें छापा मारा। असलम पर आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि असलम ने नामी और बेनामी संपत्ति जमा की है। अपने नाम, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर संपत्ति है। बटोत में डेढ़ कनाल जमीन पर तीन मंजिला घर (79,30,305 लाख कीमत), इंडियन गैस एजेंसी को 18 लाख की जमीन दी हुई है, गैस एजेंसी के पास 20 लाख की लागत से घर बनाया है, एक वैगन-आर कार है जिसकी कीमत 4. 15 लाख रुपये है। 

लग्जरी हाउस आइटम, महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण और बड़े पैमाने पर गहने भी हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्पेशल कोर्ट से आरोपी के खिलाफ जांच करने की अनुमति लेकर मंगलवार को उक्त अधिकारी के घर पर छापामारा। बटोत और रामबन में हुई कार्रवाई में जमीन के दस्तावेज, गैस एजेंसी को दी गई जमीन के दस्तावेज और अन्य कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनको स्क्रूटनी के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें