फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में जारी है डेंगू का डंक, आठ नए मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 236

Tue, 15 Oct 2019 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

जम्मू संभाग में डेंगू का डंक जारी है। डेंगू के आठ नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ यह आंकड़ा 236 तक पहुंच गया है। नए मामलों में जम्मू में 5, डोडा में 2 और एक अन्य मामला सामने आया है। जम्मू में अब तक सबसे अधिक 80 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके अलावा सांबा में डेंगू के 73 और कठुआ में 30 मामले आए हैं। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के पीड़ितों का आना जारी है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में अब तक 1166 पीड़ितों के खून के नमूने लिए गए हैं, जिसमें 1147 की रिपोर्ट आ चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार पारे में गिरावट न आने के कारण अभी पॉजिटिव मामलों का आना जारी रहेगा।

डेंगू के लक्षण मिलने पर बड़ी संख्या में पीड़ित सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सा केंद्रों में पहुंच रहे हैं। नमूनों की जांच के लिए निजी लेबोरेटरी का भी बड़ी संख्या में लोग रुख कर रहे हैं। हालांकि राहत यह है कि अभी तक डेंगू से किसी पीड़ित की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें