फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी बड़ी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में एक और लश्कर आतंकी को दबोचा गया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान आकिब बशीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आकिब से एक एके-47 राइफल, एक एके-47 मैगजीन और एके-47 के 30 राउंड के अलावा अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ जारी है।

एसएसपी अल्ताफ खान ने बताया कि पुलिस, 44 आरआर और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने एक सूचना के आधार पर 21 जनवरी की रात को खुड़पोरा इलाके में संयुक्त अभियान छेड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले 20 जनवरी को गाजी फैयाज डार को पकड़ा गया था

इस दौरान सुरक्षा बलों को जिले के कुंडलन इलाके के आकिब बशीर डार को पकड़ने में सफलता मिली। आकिब कांस्टेबल शकूर का साथी था, जो हाल में बिजबिहाड़ा से 4 एके-47 राइफल लेकर फरार हुआ था।

इससे पूर्व 20 जनवरी को इसके साथी गाजी फैयाज डार को पकड़ा गया था। फैयाज भी शोपियां जिले के कुंडलन इलाके का रहने वाला है।

दो दिनों में दो लश्कर आतंकियों के गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पकड़े जाने को सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें