कश्मीर हिंसा के दौरान पेलेट से घायल हुए एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। वह सात सितंबर को मरहामा चलो कॉल के दौरान पेलेट लगने से घायल हो गया था।
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के साउच गांव का एंबुलेंस ड्राइवर वसीम मुहम्मद ठोकर मरहामा में घायलों को निकालने के लिए गया था, तभी वह भी पेलेट लगने से घायल हो गया। परिवार वालों के अनुसार उसका कई अस्पतालों में इलाज कराया गया।
सोमवार को दर्द की शिकायत के बाद उसे चावलगाम अस्पताल ले जाया गया। चेकअप के बाद उसे घर लाया गया, लेकिन मंगलवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता हाजी मुश्ताक अहमद ठोकर के अनुसार उसका बेटा प्रदर्शनकारियों में शामिल नहीं था, बल्कि वह तो घायलों को निकालने गया था।