बारामुला सीट से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर लोन का एक और विवादित वीडियो शनिवार शाम को सुर्खियों का कारण बना।
उत्तरी कश्मीर में चुनावी मुहिम के एक कार्यक्रम में लिए गए इस वीडियो में अकबर लोन लोगों से संबोधित करने के दौरान आतंकियों को यह कहते है कि डॉ. साहब फारूक अब्दुल्ला और उमर नाराज हो जाते हैं, लेकिन वह यह बात कहेंगे।
आतंकियों से संबोधित होते हुए उन्होंने कहा कि क्या जब मैं किसी पद के बगैर तुम्हारी बात कर रहा हूं और जब मैं कल कुछ हो जाऊंगा तो क्या पद प्राप्ति के बाद नहीं करूंगा।
इससे अधिक वह आतंकियों से यह कहते हुए भी सुने जा सकते हैं कि तुम्हें क्या हुआ कि तुम मेरे वर्कर को वोट डालने से डराओगे, वह मुझे वोट नहीं डालेगा। क्या तुम्हारा मतलब है कि बीजेपी वाले को वहां संसद में भेजना है, क्या तुम्हारा मतलब उस व्यक्ति को वहां भेजना है जो कश्मीर के खिलाफ है।