फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पीडीपी को एक और झटका, पुंछ के पूर्व विधायक ने भी तोड़ा नाता

Sat, 15 Feb 2020 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/पुंछ
विज्ञापन
सूरत-ए-हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडीपी को एक और झटका लगा है। अब पुंछ से इकलौते पूर्व विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वे तीसरे मोर्चे के साथ जा सकते हैं। पिछले दिनों जम्मू में हुई बैठक में वे शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह पीडीपी के साथ नहीं हैं। आगे की रणनीति का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन कहा कि वह अपने शुभचिंतकों और सहयोगियों से विचार-विमर्श कर आगामी कदम तय करेंगे। 

कहा कि पिछले 50 वर्षों से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जम्मू-कश्मीर और यहां के लोगों को अधिकार दिलाने के दावे कर रही थी। लेकिन पांच अगस्त 2019 के बाद उसका कोई वजूद ही नहीं रह गया है। ऐसे में आम जनता का कारवां बनाए रखने के लिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा सरकार गिरने के साथ ही एक के बाद एक पूर्व विधायकों ने पार्टी से किनारा कसना शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी, अल्ताफ बुखारी समेत आधा दर्जन से अधिक पूर्व मंत्रियों व विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। 

अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की गठन की कवायद शुरू हो गई। एलजी मुर्मू से मुलाकात के बाद अब यह दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के प्रयास में है। 
विज्ञापन


इसी मोर्चे की पिछले दिनों हुई बैठक में तांत्रे भी शरीक हुए थे। इसी के बाद से यह कयास लगाया जाने लगा था कि वह भी जल्द ही पीडीपी से किनारा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें