फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जल्द हो सकता है एक अन्य प्रशासनिक फेरबदल

Thu, 18 Mar 2021 03:54 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में जल्द ही एक ओर प्रशासनिक फेरबदल संभव है। कई प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर करने के अलावा स्कूली शिक्षा और कृषि निदेशक का पद भरा जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की प्रशासनिक सचिव का कार्यभार देख रही आईएएस कृतिका ज्योत्सना का तबादला गांदरबल की डीसी के तौर पर होने के बाद सांस्कृतिक विभाग की प्रशासनिक सचिव का पद रिक्त हो गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूली शिक्षा निदेशक रही अनुराधा गुप्ता के सांबा का डीसी बनने के बाद स्कूल शिक्षा निदेशक का पद खाली गया है। कृषि विभाग के निदेशक का पद भी रिक्त है। ऐसे में इन अहम विभागों में रिक्त पदों को भरे जाने के लिए एक और प्रशासनिक फेरबदल जल्द होने के आसार हैं।  

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बस्तियों से बाहर निकलने लगे रोहिंग्या, सूची में शामिल नाम ढूंढना मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई और प्रशासनिक सचिवों के अलावा विभागाध्यक्षों को इधर से उधर किया जा सकता है। जम्मू से दरबार मूव से पहले नई प्रशासनिक व्यवस्था को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दुरुस्त करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें