फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के सबसे बड़े टोल प्लाजा से तस्करी

Tue, 21 Apr 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में एक्साइज विभाग की टोल पोस्ट की बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई है। ट्रक में लदे सामान को चीनी दर्शाया गया। बाकायदा सामान की तसदीक कर ट्रक को रियासत में दाखिल होने की हरी झंडी दे दी गई। लखनपुर टोल पोस्ट से निकले ट्रक की जब पुलिस ने औचक जांच की तो सभी के होश उड़ गए। ट्रक में सोलह मवेशी लदे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने फौरन वाहन को जब्त कर मवेशियों को मुक्त करवाया। लखनपुर पुलिस ने आरपीसी की धारा 188 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पशु तस्करी के वाहन को रियासत में दाखिल होने देने से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को जांच के घेरे में लाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी।

लखनपुर श्मशान घाट के नजदीक हाईवे किनारे खड़े ट्रक ने पुलिस टीम का ध्यान अपनी ओर खींचा। उस समय ट्रक की हेडलाइट ऑन थी और वह एक जगह पर खड़ा था। पुलिस टीम के सदस्य जैसे ही ट्रक के नजदीक पहुंचे तो वहां पर खड़े कुछ लोग रावी दरिया की ओर भाग गए। इससे शक गहरा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब तिरपाल से ढंके ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 16 मवेशी देखकर पुलिस टीम अवाक रह गई। लखनपुर थाना प्रभारी अनुरूप शर्मा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर जब प्रारंभिक जांच की गई तो पता चला कि इस ट्रक को एक्साइज विभाग की टोल पोस्ट से ही राज्य में दाखिला मिला था।

टोल पोस्ट के रिकॉर्ड में बाकायदा ट्रक की इंट्री हुई है, जिसमें ट्रक में लदे सामान को चीनी दर्शाया गया है। पुलिस ने फिलहाल पशु तस्करी का मामला दर्ज किया है, लेकिन ट्रक किन परिस्थितियों में राज्य में दाखिल होने में कामयाब हो गया, इसकी जांच भी की जा रही है।

जांच के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व लखनपुर में स्थित फॉरेस्ट विभाग की चौकी से घोड़े दिखाकर ट्रक को क्लीयरेंस दे दी गई थी, लेकिन बाद में जब उसे पकड़ा गया तो ट्रक में दुधारू मवेशी निकले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें