अखनूर। कामेश्वर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जम्मू संभाग और अखनूर से रोज बड़ी संख्या में पशु तस्करी करके कश्मीर भेजे जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की तरफ से इसकी रोकथाम नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार गौ माता ऐसा पशु है जिसका दूध गौ मूत्र सब जगह हिंदू इस्तेमाल करते हैं। मरणोप्रांत भी गौ माता की पूजा करके पूर्वजों को मुक्तिदान दिया जाता है। अन्य धर्म के लोग भी गौ माता का दूध का प्रयोग करके अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा बेरोकटोक गौ तस्करी से साबित हो रहा है कि हमारी व्यवस्था ठीक नहीं है। जो लोग इसमें शामिल हैं उन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो लोग गौ तस्करी में लगें हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद