फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड से गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Wed, 17 Sep 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में गोलीकांड से गुस्साए लोगों का गुस्सा भड़क गया। ट्रांस्पोर्टरों और परिवार सदस्यों ने जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को लच्छीपुर के निकट जाम कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में घायलों को पहुंचाने के बाद सीधा लच्छीपुर हाईवे जाम करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने ढाई घंटा लगातार यातायात को ठप रखा।

आखिरकार एसएसपी ने एक दिन की मोहलत मांगते हुए भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।

प्रदर्शकारियों ने लच्छीपुर मोड़ पर सबसे पहले क्रेन लगाकर यातायात प्रभावित कर दिया। बाद में ट्रक बीच हाईवे पर खड़े कर दिए।

देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे के दोनों तरफ के यातायात को पूरी तरह से ठप करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों में शामिल अमरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, मोहिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और देविंदर कुमार ने कहा कि लंबे समय से हिंसक वारदातों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मंगलवार की घटना के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं हैं। ऐसे में लोगों को सड़क पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जाम के दौरान सैन्य वाहनों और एंबुलेंस को जाने की अनुमति दी गई जबकि शेष ट्रैफिक रोक दिया गया। मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बाद में एसएसपी मोहन लाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि एक दिन के भीतर आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इस पर लोगों ने देर शाम को यातायात बहाल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें