फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के अटके काम पर भड़का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। डीच के पार सीमावर्ती गांव हंसू चक्क को जोड़ने वाले अहम पुल का काम आधा-अधूरा लटके होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़कने लगा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर पुल का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत की सरपंच साक्षी चौधरी की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंच साक्षी ने कहा कि चार वर्ष पूर्व पीडल्ब्यूडी द्वारा पुल का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था, पर पुल आधा-अधूरा बनाए से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। उस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो गया है। पुल से होकर वाहनों का निकल पाना मुश्किल है।
मजबूरन बच्चों को आरएस पुरा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैदल स्कूल आना-जाना पड़ता है। पुल का काम सही प्रकार से नहीं हो पाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी गई, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान गांव की पंचायत के पंच शमशेर सिंह, गिरधारी लाल, अशोक कुमार, ग्यान चंद, रामपाल, फकीर चंद, पूर्ण चंद आदि ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें