फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी में प्राचीन गुफा के दर्शन करने का सुनहरा मौका, इस दिन खुलेगा रास्ता

Thu, 10 Jan 2019 12:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कटड़ा मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति के दिन प्राचीन गुफा से दर्शन पूरे होंगे। भक्तों को पूरे साल इस समय का इंतजार रहता है कि प्राचीन गुफा से दर्शन करें।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल प्राचीन गुफा का रास्ता लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को खोल दिया जाएगा। मां वैष्णो देवी के भक्त इस रास्ते से मां के दर्शन कर पाएंगे। 

कई भक्त जनवरी का इंतजार करते रहते हैं कि प्राचीन गुफा खुलेगी तब मां वैष्णो देवी के दर्शन को जाएंगे। गौरतलब है कि हर वर्ष जनवरी में ही प्राचीन गुफा का रास्ता खोला जाता है। 
विज्ञापन


क्योंकि जनवरी व फरवरी में यात्रा में काफी गिरावट आती है। इसके कारण यात्रा की कमी के बाद अक्सर गुफा का खोल दिया जाता है। 

भक्त विधिपूर्वक भैरो बाबा के शरीर के ऊपर से निकल कर मां के दर्शन करेंगे और उसके बाद भैरो मंदिर में भैरो बाबा के दर्शन करने के बाद यात्रा पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें