फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर एनडीए ने की जल्दबाजी, राजनीतिक स्तर पर भी महिलाओं को मिले आरक्षण : पीडीपी

Thu, 10 Jan 2019 11:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में पीडीपी महिला विंग की प्रमुख शफीना बेग ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर महिलाओं को बड़े स्तर पर आरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में महबूबा मुफ्ती सरकार में शुरुआत की गई थी। 
विज्ञापन


वहीं, तीन तलाक के मद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए बिल को संसद में भेजने में जल्दबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शादी नागरिक अनुबंध है, इसे संसद में ले जाने की जरूरत नहीं थी।

बेग ने कहा कि आज रियासत में सात प्रतिशत घर महिलाओं के नेतृत्व में अच्छी तरह चल रहे हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के 11 प्रतिशत बच्चे अकेले अपनी मां के साथ रह रहे हैं। महिलाओं की साक्षरता दर पुरुषों के मुकाबले कम है। 
विज्ञापन


महिलाओं में साक्षरता 56.43 व पुरुषों की 76.75 प्रतिशत है। पीडीपी सरकार में सेल्फ हेल्प ग्रुप और मनरेगा के तहत 3.86 लाख महिलाओं को रोजगार मिला, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें