मुआए थाई एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर द्वारा 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित इस क्षेत्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल (आरएस पुरा) की चौथी कक्षा की छात्रा और राहुल कुमार भगत की सुपुत्री अनायशा भगत ने जम्मू की ओर से खेलते हुए अपने वर्ग में बेहतरीन तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया तथा फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अनायशा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें तथा उनके परिवार को बधाई दी। खेल प्रेमियों का कहना है कि इतनी कम उम्र में अनायशा की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे आने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।