फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टाइटंस क्लब अनंतनाम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत करवाई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



अनंतनाग। पुलिस ने युवाओं का खेलों की प्रति रुझान बढ़ाने के लिए जिला पुलिस लाइन अनंतनाग में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई पांच टीमों ने भाग लिया। टाइटंस वॉलीबाल क्लब अनंतनाग प्रतियोगिता का विजेता बना।
शनिवार को करवाए गए इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुलबुल नौगाम वॉलीबाल क्लब व टाइटंस वॉलीबाल क्लब अनंतनाग के बीच खेला गया। इसमें टाइटंस वॉलीबाल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं टूर्नामेंट के समापन समारोह में पुलिस के अधिकारियों ने विजेताओं और रनर अप रहीं टीमों को मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से इस तरह का आयोजन करने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। पुलिस का कहना था कि उनकी ओर से आगे भी इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की ओर से करवाई गई इस तरह की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें