फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag Rajouri Election : हॉटसीट अनंतनाग-राजोरी पर मतदान आज, सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद

Sat, 25 May 2024 12:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र स्थापित किए गये हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी समेत चार चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे। रिजर्व सहित कुल मिलाकर 9,000 से अधिक मतदान कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव अंतिम मोड़ पर है। शनिवार को प्रदेश के आखिरी और हॉटसीट अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान होने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


18.36 लाख मतदाना, 20 उम्मीदवार मैदान में

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट के 18.36 लाख से अधिक मतदाता 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, यह सीट पांचों जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां (जैननपोरा) और राजोरी में फैली हुई है। इसमें 18,36,576 मतदाता नामांकित हैं, जिनमें 9,33,647 पुरुष और 9,02,902 महिला मतदाता शामिल हैं। 27 तृतीय लिंग मतदाता, लगभग 17,967 दिव्यांग व्यक्ति और 100 वर्ष से अधिक आयु के 540 व्यक्ति इस सीट पर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना होते हुए - फोटो : अर्शिद मीर
2,338 मतदान केंद्र स्थापित

अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी समेत चार चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे। रिजर्व सहित कुल मिलाकर 9,000 से अधिक मतदान कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। राजोरी और पुंछ जिलों में 19 सीमा मतदान केंद्र हैं।

सुबह छह बजे मतदान होगा शुरू

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा और उससे पहले मतदान एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल होगा। यदि मतदान केंद्र परिसर में मतदाताओं की कतार शाम छह बजे के बाद भी रही, तो उन सभी को मतदान करने का अवसर मिलेगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें