फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: अनंतनाग-राजोरी ने पीर-ओ-मुर्शिद का थामा हाथ, लोकसभा चुनाव में महबूबा को मिलीं दूसरी हार

Thu, 06 Jun 2024 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

मियां अल्ताफ की यह लगातार छठी चुनावी जीत है। इससे पहले वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। महबूबा मुफ्ती को इस सीट पर लगातार दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
मियां अल्ताफ - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षणी कश्मीर की अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट को नेशनल कॉन्फ्रेंस के गुज्जर नेता मियां अल्ताफ की पीर मुरीदगी ने पार्टी की झोली में डाला। मियां अल्ताफ के मुरीदों ने महबूबा मुफ्ती के हाथ को छोड़ पीर का दामन थामा। इस सीट पर पहाड़ी वोटर भी हैं पर राजोरी-पुंछ और अनंतनाग के पहाड़ों पर रहने वाले गुज्जर बकरवाल समुदाय की तुलना में उनकी संख्या कम है।

विज्ञापन


इस लोकसभा सीट पर 18 लाख 30 हजार से अधिक वोट पंजीकृत हैं जिनमें से 11 लाख वोट दक्षिण कश्मीर में हैं और 7 लाख से अधिक वोट पीर पांचाल के पुंछ और राजोरी में। मियां अल्ताफ 2,81,794 वोटों से जीते। उन्हें कुल 5,21,836 वोट मिले। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को 2,40,042 वोट मिले तो पहाड़ी नेता जफर इकबाल मनहास 1,42,195 वोटों से आगे नहीं बढ़ पाए। 

मियां अल्ताफ की यह लगातार छठी चुनावी जीत है। इससे पहले वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। महबूबा मुफ्ती को इस सीट पर लगातार दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। 2019 में भी वह यह सीट हसनैन मसूदी से हार गई थीं। जानकारों का मानना है कि अनंतनाग-राजोरी सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत में मियां अल्ताफ के पिता मियां बशीर अहमद (बाबा जी) गुज्जर-बकरवाल समुदाय का पीर होना बड़े काम आया। 
विज्ञापन


नेकां को जो वोट मिला है वह पूरी तरह से धर्म के आधार पर मिला है। 18 विधानसभा क्षेत्रों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 जबकि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केवल तीन क्षेत्रों पर मियां से बढ़त हासिल की।

पीडीपी के मजूबत गढ़ को भेदने में कामयाब रही नेकां

पीडीपी के कुछ मजबूत क्षेत्रों में मियां ने सेंध लगाने में सफलता हासिल की जिसमें जैनापोरा (मियां-18945, महबूबा-10849), देवसर (मियां-16545, महबूबा-16218), शांगस (मियां-19300, महबूबा-16217) शामिल हैं। पीर पंजाल के सात विधानसभा क्षेत्रों नौशहरा, राजोरी, बुद्धल, थानामंडी, सुरनकोट, पुंछ और मेंढर से भी मियां अल्ताफ को बहुमत मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें