ऊपरी जम्मू और कश्मीर में ताजा बर्फबारी के साथ कश्मीर घाटी बर्फ से ढक गई है।
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लेकर अच्छी खबर है। एक संयुक्त अभियान में, 19 राष्ट्रीय राइफल्स (19 आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने रविवार, 15 मार्च 2026 को ऊँचाई वाले सिंथन दर्रे से 214 फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचाया।