फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में 15 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनंतनाग मुबाशिर जान ने शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 15 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 159 वाहनों की जांच की गई जिनमें से कई वाहनों को सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाया गया। इनमें घिसे हुए टायरों का उपयोग, खराब ब्रेक और ओवरलोडिंग जैसी गंभीर खामियां शामिल थीं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बार-बार और गंभीर उल्लंघन करने वाले चालकों के 15 ड्राइविंग लाइसेंस मोटर वाहन अधिनियम की धारा 19 के तहत निलंबित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें