फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुएं की सफाई के दौरान मिला पुराना रॉकेट लांचर का गोला, पुलिस ने लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गुड़वाल स्थित एक शिव मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में बने कुएं की सफाई के दौरान मजदूरों को एक पुराना जंग लगा रॉकेट लांचर (आरएल) का गोला मिला।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे मजदूर कुएं की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुएं के भीतर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक से देखने पर यह रॉकेट लांचर का पुराना और जंग लगा गोला प्रतीत हुआ। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा उपाय अपनाते हुए उक्त आरएल गोले को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गोले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह गोला काफी पुराना और जंग लगा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस पता लगा रहा है कि यह गोला कुएं में कैसे पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें