लद्दाख में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही। भूकंप सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर आया और अभी तक इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में करीब 2 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। हालांकि इस भूकंप में किसी तरह के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं हुई।