जम्मू-कश्मीर में कटरा से 88 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 4.55 बजे आया। भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार शाम 6:38 बजे आए भूकंप का केंद्र डोडा जिला था। डोडा के गंदोह क्षेत्र में हाल के दिनाें में कई बार भूकंप आ चुका है।