फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती: डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रेक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता

Sat, 22 Jan 2022 09:31 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार तड़के 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप सुबह 2.53 बजे आया। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले लद्दाख में भी भूकंप आया था। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार तड़के 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप सुबह 2.53 बजे आया। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था।

इससे पहले, लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कारगिल के 169 किलोमीटर उत्तर में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इससे पहले, शुक्रवार को मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर चंपाई के समीप रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंपाई से 58 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। भूकंप दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में आया। फिलहाल किसी तरह के जनमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया

मिजोरम के बाद शुक्रवार रात करीब 8.48 बजे अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई है। पीटीआई ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव दानी सालू के हवाले से खबर दी है कि भूकंप के झटके लगने के बाद तत्काल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र 94 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित पंगिन में 10 किलोमीटर की गहराई में था। सालू ने कहा कि जिला प्रशासन को भूकंप आने के बाद अलर्ट किया गया। किसी तरह की संपत्ति या फिर जनहानि की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें