उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सेना ने आतंकियों द्वारा की जारी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है। सेना के अनुसार करीब चार आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।
इसी बीच तैनात जवान संदिग्ध हरकत को देख कर चौकन्ना हो गए और इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद सेना द्वारा इलाके में आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान में उन्होंने बताया कि बुधवार (31 जनवरी) तड़के सुबह अँधेरे का फायदा उठाते हुए 4 आतंकियों के एक दल द्वारा तंगधार सेक्टर के कलबान इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की गयी।
उन्होंने बताया कि वहां तैनात सेना के जवानों ने आतंकियों की हरकत को देख लिया और उन्हें ललकारा जिसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी भी चलती रही।
इसी बीच मौका पाकर आतंकी घने जंगलों की ओर भाग निकले। जिसके बाद आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया। सुरक्षाबलों को मुताबिक आतंकी पास के जंगलों में छुपे हो सकते हैं।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">An attempted infiltration bid by Pakistan terrorists was successfully repulsed by alert Army troops in Tangdhar Sector in North Kashmir during the early hours of 31 January 2018: Indian Army</p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/959046544908541952?ref_src=twsrc%5Etfw">February 1, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>