फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिनदहाड़े घर में चोरी की कोशिश से मचा हड़कंप, हेलमेट लगाकर घर में घुसा संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद

Sat, 03 Oct 2026 11:24 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुबारक मंडी इलाके में दिनदहाड़े हेलमेट पहने एक व्यक्ति ने खाली घर में घुसकर कटर से ताला काटने की कोशिश की लेकिन सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ते ही वह वहां से निकल गया।
विज्ञापन
कटर से ताला काटने का प्रयास करता व्यक्ति। - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबारक मंडी में शुक्रवार दिनदहाड़े एक घर में चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर एक घर में घुसा। उसने सीढि़यां चढ़ने के बाद हाथ में पकड़े लिफाफे से कटर निकाला और कमरे का ताला काटने का प्रयास किया। इस बीच उसकी नजर सीसीटीवी पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह नीचे उतर आया। पंजतीर्थी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोपहर लगभग 12:20 पर हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके की अधिकांश महिलाएं पीड़ित के घर में एकत्रित नजर आईं। उनका कहना है कि जिस समय यह घटना हुई तब घर में कोई नहीं था।

अगर घर में कोई होता तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि सीढि़यों से उतरने के बाद आरोपी ने दूसरे रास्ते से घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां भी विफल रहा। इलाके के एक व्यक्ति ने कहा कि दिनदहाड़े ऐसी घटना होना चिंता की बात है। यह कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहने उस व्यक्ति को अच्छी तरह से पता था कि घर में घुसने के दो रास्ते हैं। वह इलाके से परिचित लगता है। उन्होंने मोहल्ले के लोगों से अपील की है कि अगर किसी सीसीटीवी फुटेज में इस व्यक्ति की तस्वीर या इसकी स्कूटी का नंबर आता है तो वह फुटेज संबंधित पुलिस स्टेशन में दें।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से अपील है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। उधर, पीड़ित परिवार ने बताया कि वे कुंडी और ताले लगाकर बाहर गए थे। जब लौटे तो कुंडी खुली हुई थी। इस पर हमें शक हुआ, जब सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चेक की तो सबके होश उड़ गए। पंजतीर्थी पुलिस चौकी के इंचार्ज कपिल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें