जम्मू कश्मीर में एलओसी के नजदीक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजोरी जिले में नौशेरा सेक्टर के झांगर इलाके में सीमा के पास आज यानी कि गुरुवार को एक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके के दौरान सेना का पोर्टर इसकी जद में आ गया और घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।