सद्भावना अभियान के तहत जीओसी विक्टर फोर्स ने अनंतनाग जिले के जवाबरारा गांव में पानी की दो टंकियां लगवाई है। साथ ही गांव की कमेटी को जीओसी ने इसे समर्पित किया। इसके लिए जीओसी विक्टर फोर्स ने एक कार्यक्रम का आजोयन किया। वहीं इस संक्षिप्त कार्यक्रम में कोरोना वायरस को लेकर जारी किए सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया गया। इस दौरान सेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।