जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के तहत प्रधानमंत्री रियासत के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रियासत में आने की तैयारी कर रहे हैं।
एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आठ अगस्त को जम्मू आएंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का प्रयास करेंगे और मिशन 44 के लिए कुछ खास टिप्स भी देंगे।
बता दें कि 2014 लोकसभा चुनावों में अमित शाह को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया था और उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में भाजपा को उसकी खोई पहचान वापस दिलाई।