श्रीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
गृहमंत्री श्रीनगर स्थित राजभवन सभागार में शाम 4.30 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। शाम 5.30 बजे एसकेआईसीसी श्रीनगर में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित वितस्ता महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि 24 जून को सुबह 10.30 बजे प्रताप पार्क श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास करेंगे।
सुरक्षा में तीन हजार सुरक्षा बल तैनात
गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। भगवती नगर स्थित रैली स्थल को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया है। रैली स्थल और पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3 हजार सुरक्षाबलों को लगाया गया है। इनमें पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं।