फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 11.60 लाख की नकदी, नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोटली गला बाना में पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन भी जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव कोटली गला बाना में ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को 11.60 लाख की नकदी और बड़ी मात्रा में प्रतिबंध नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना आरएस पुरा की पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि सिंह परिहार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान शिवा गुप्ता निवासी वार्ड-1, आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीम ने गांव कोटली गला बाना ईंट भट्ठे के पास नाका लगाया था। इस दाैरान महिंद्रा गाड़ी को रोका गया। जांच पर वाहन की सीट से पॉलिथीन में रखीं प्रतिबंधित दवाइयां व कैप्सूल के साथ कैश बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें