जम्मू जीएमसी से गांधीनगर अस्पताल रेफर किए कोरोना मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस की एशिया होटल के पास एक स्कॉर्पियों से टक्कर हो गई। इससे वहां स्कॉर्पियो और एंबुलेंस वालों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे तक बहस चलती रही, जिसके कारण मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।