फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला और इटारसी में ट्रैक ब्लाक, कई ट्रेनें प्रभावित

Sat, 20 Jun 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू तवी-चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस शुक्रवार की रात को रद कर दी गई। जम्मू रेलवे स्टेशन के सुपरिटेडेंट के मुताबिक पैनल में आई खराबी के कारण ट्रेन रद की गई है। चेन्नई से आने वाली ट्रेन भी नौ घंटे की देरी से यहां पहुंची है। अभी शनिवार को यहां से जाने वाली ट्रेन के बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं है। अन्य किसी ट्रेन पर इस गड़बड़ी का असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


अचानक ट्रेन रद किए जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोई वैकल्पिक प्रबंध न किए जाने की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर ही समय बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को जम्मू से चेन्नई के लिए चलती है।

यहां से यह ट्रेन रात पौने बारह बजे रवाना होती है और पठानकोट, लुधियाना, मलेरकोटला, रोहतक, नई दिल्ली, आगरा कैंट, भोपाल और विजयवाड़ा से होते हुए चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है। जम्मू से चेन्नई तक 2800 किलो मीटर तक का सफर तय करने के बाद अंडमान एक्सप्रेस का चौथे दिन सुबह 10.10 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचने का समय है।
विज्ञापन


उधर, अंबाला-सहारनपुर का अति व्यस्तम रेलवे ट्रेक शनिवार को आठ घंटे तक बंद रहेगा। इससे सहारनपुर के रास्ते जम्मू आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। अंबाला रेल मंडल की कंस्ट्रक्शन शाखा को यहां एक लिमिटेड हाइट सब-वे बनाना है।

इसके साथ ही एक छोटा पुराना पुल भी बदला जाएगा। सुबह 8.45 से शाम 4.15 बजे मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। कुछ ट्रेनों को मुरादाबाद सहारनपुर रूट के बजाय गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत होते हुए अंबाला के रास्ते गुजारा जाएगा।

देश के सबसे अहम जंक्शनों में से एक इटारसी के रिलेइंग इंटरलॉकिंग केबिन में लगी आग के चलते पश्चिम और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला रेल यातायात बुरी तरह बाधित हुआ है। इससे महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से जम्मू आने-जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें