फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल का है ठगों का ये तरीका, आप भी पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जनाब। बैंक से बोल रहे हैं...। आपका इस बैंक में खाता है। जी हां, बैंक ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सूचना मांगी है...। बताएं।
विज्ञापन


सभी बैंक उपभोक्ताओं के पिन नंबर बदले जा रहे हैं। कृपया आप अपना पिन नंबर बताएं। पिन नंबर बताने के बाद जब पीड़ित कुछ दिन में अपना बैलेंस चेक करता है तो खुद के साथ हुई ठगी का पता चलता है। दिमाग पर जोर देने पर उक्त फोन कॉल की ध्यान आती है, लेकिन तब तक ठग पैसे निकाल चुके होते हैं।

जम्मू संभाग में धोखे से पैसे निकलवाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। पुलिस का साइबर क्राइम सेल भी कोई सुराग नहीं लगा पाया है। एक ओर जहां कुछ मामलों में लुटेरों ने एटीएम तक उड़ा लिए थे।
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकलवाने की घटनाएं बढ़ीं

वहीं तो एटीएम मशीन सुरक्षा के लिहाज से इतनी मजबूत थी कि उसे खोलना मुश्किल था। जिस कारण मशीन के नुकसान के अलावा सारा कैश बरामद कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनका पिन या खाता नंबर जान लेते हैं।

इसके बाद उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। ताजा मामले में हरी मार्केट बैंक शाखा के उपभोक्ता के खाते से 49 हजार रुपये निकल गए। करीब तीन माह पहले कनाल रोड बैंक शाखा के उपभोक्ता की 25 लाख रुपये की एफडीआर ही धोखे से निकलवा ली गई।

इसी तरह से छह माह पहले गांधीनगर इलाके से लुटेरों ने एटीएम ही उड़ा लिया था, लेकिन इसे खोल पाने में नाकाम रहने वाले लुटेरे इस छोड़कर चल गए थे। एक साल पहले उधमपुर के गढ़ी इलाके में भी एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

दर्जनों लोग हो चुके हैं शिकार

सांबा के दो बैंक से जुडे़ उपभोक्ताओं के खातों से तीन दिन पहले ही लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जांच-पड़ताल में विजयपुर निवासी मदन लाल, सुषमा देवी, कमलेश कुमारी, प्रेम चंद, दर्शन लाल, गुरमीत कौर और लखबिंदर सिंह के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों के अलावा गिरोह के सदस्य अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय है। जम्मू के लोगों के खाते से पैसे दूसरे राज्यों के एटीएम से निकालने की बातें सामने आ रही हैं। गिरोह के सदस्य हजारों से लाख रुपये तक पैसे रखने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं।

सांबा में तैनात सेना के जवान के खाते से जालंधर कैंट से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। इसी तरह से एक खाताधारक के खाते से 80 हजार रुपये गुड़गांव में निकाले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें