सरपंच अम्बारा रेवती शर्मा ने सोमवार पंचायत की सुरक्षा के लिये पंचायत के प्रमुख चौकों , दुकानों,आदि पे स्प्रे करवाई । अम्बारा के बुआ दाती मंदिर, मोहल्ला नायब सरपंच, स्कूल, अस्पताल, चौक, भम्बरवा मार्किट, परतापकोट, चर्दाग्राम, आटा मिल्, गुरुद्वारा साहिब चरडाग्रां, पटयारि गुड़ा तलाव,चन्नी, परताडा, डेगाह, पंचायत घर आदि पर स्प्रे करवाई गयी । इसके साथ ही अम्बारा, गुड़ा तालाब, चन्नी में बाहरी लोगो को रोकने के लिए नाका बंधी भी की । दुकानों के आगे सर्किल बना कर सोशल डिस्टेंस बनाये रखने का आग्रह किया गया । तथा मास्क भी बांटे । रेवती शर्मा ने कहा की प्रथम चरण में मुख्य जनता की जगहों पर की जा रही है इसके बाद उनकी तैयारी है की हर वार्ड हर घर में यह स्प्रे करवाई जाये। इसके साथ ही उन्होंने जगह जगह दुकानों के आगे गोले बनाकर जनता से सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील की । अपनी पंचायत में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए उनके साथ अम्बारा पंचायत के युवाओं और पंचो ने भी सहयोग किया । पंचो और ग्रामीणों के व्यापक जन समर्थन से आज पूर्ण रूप से अम्बारा की नाकेबंधी सफल हुयी । पंच जगदीश भगत, पंच वकील चंद, पंच यश पाल, पंच अभिनाश भगत, पंच कांता देवी , हर्ष शर्मा, रगबिर सिंह मन्हास, लाल चंद, कुलबीर सिंह, रमन शर्मा आदि से सहयोग भी प्राप्त हुआ ।