फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाठकों की धड़कन’ ने दसवें साल में कदम रखा

Mon, 06 Oct 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में पिछले नौ साल से प्रत्येक सुबह पाठकों को ताजातरीन खबरों से रूबरू करवाने वाले ‘अमर उजाला’ ने रविवार को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब अखबार ने दसवें साल में कदम रखा। इस दौरान ‘अमर उजाला’ ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए लोगों की समस्याओं और तकलीफों को बखूबी रखा और सरकार को उस पर ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर किया। यही कारण है कि ‘अमर उजाला’ आज लोगों की धड़कन बनकर रियासत के नंबर एक अखबार के पायदान पर जमा हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर ‘अमर उजाला’ टीम ने बेहतर अखबार निकालने का संकल्प भी लिया। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में काफी समय पहले अखबार आना शुरू हो गया था, लेकिन नौ साल पहले पांच अक्तूबर, 2005 को इस राष्ट्रीय अखबार ने रियासत में प्रकाशन शुरू किया था। लोगों को हर सुबह कुछ नया पेश करने की कोशिश के कारण ही अखबार की चमक में निरंतर निखार आता गया। पाठकों के प्यार और वितरकों और विक्रेताओं के अभूतपूर्व सहयोग के साथ ‘अमर उजाला’ लगातार शिखर की ओर बढ़ता चला गया।

बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अमर उजाला’ प्रेस में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें ‘अमर उजाला’ के तमाम विभागों के सदस्यों, वितरकों और विक्रेताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ हुआ और उसके बाद विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में टीम के सदस्यों ने जोश के साथ शिरकत की। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कारों से भी नवाजा गया। इसके बाद डीजे की धुन पर टीम ने खूब डांस किया। समारोह में ‘अमर उजाला’ के नोएडा स्थित कार्यालय से भी अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें