इस साल अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। सरकार की ओर से उनकी सुविघा को ध्यान में रखते हुए एक नई सेवा प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें रास्ते में परेशानी का सामना न करना पड़े। तो जाने क्या है वो सुविधा.........
विज्ञापन
2 of 6
amarnath yatra
- फोटो : file photo
अमरनाथ यात्रियों को मौसम की स्टीक जानकारी मिलेगी। मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के बाद यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना पाएंगे। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट पर विशेष मौसम एडवाइजरी बुलेटिन और सेटेलाइट चित्र यात्रा वेबसाइट पर हर आधे घंटे बाद अपडेट होते रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
इसके लिए भारतीय मौसम विभाग को यात्रा के दौरान विशेष पेज के तहत यात्रा वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंगलवार को बोर्ड की पुनर्डिजाइन और विकसित वेबसाइट को लांच किया।
4 of 6
Amarnath
नई वेबसाइट http://www.shriamarnathjishrine.com पर यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ यात्रा योजना संबंधी जानकारियां दी गई हैं। राज्यपाल के प्रमुख सचिव व श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला ने बताया कि वेबसाइट को एनआईसी की सहायता के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
अमरनाथ यात्रा
इसमें यात्रा से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां अपलोड की गई हैं। यात्रा की योजना बनाने की जानकारी के साथ स्वास्थ्य सलाह की रेखाओं पर यात्रा के लिए स्वयं को तैयार करने में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर रोजाना सभी जरूरी जानकारियां अपडेट की जाएं।
अमरनाथ यात्रा 28 जून से 26 अगस्त 2018 तक चलेगी। बैठक में बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपेंद्र कुमार, एनआईसी के वैज्ञानिक-एफ जमयांग नामगयाल, एनआईसी विशेषज्ञ-ई राहुल शर्मा और बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।