फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर खराब मौसम का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रियों को देर से गुफा की ओर रवाना किया गया। जबकि हेलिकॉप्टर सेवा भी दिन में कई बार रोक देनी पड़ी।
विज्ञापन


दोनों यात्रा मार्गों पर गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और शिवभक्तों को रास्ते में परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

पहलगाम से 4816, जबकि बालटाल से 4509 यात्री दोनों रास्तों से सुबह देर से गुफा की ओर भेजे गए। इस बीच अब तक की यात्रा में 2,65,498 श्रद्धालु हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

कई बार रोकनी पड़ी हेलिकॉप्टर सेवा

दोनों आधार शिविरों पर मौसम के खराब होने से यात्रा को भेजने में देर हुई। चंदनवाड़ी से तीन घंटे देर से सुबह करीब नौ बजे श्रद्धालुओं का दल पैदल यात्रा के लिए रवाना किया जा सका।

जबकि बालटाल के रास्ते यात्रियों को सवा सात बजे भेजा गया। रास्ते में फिसलन होने के कारण उन्हें आगे बढ़ने में काफी दिक्कतें आ रही थी।

देर से पहुंचने के कारण कई श्रद्धालुओं को शेषनाग तथा कुछ दूसरे स्थानों पर रोक दिया गया। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा को कई बार शुरू किया गया और कई बार रोक देना पड़ा।
विज्ञापन

अब तक 2,65,498 भक्तों ने लिया भोले शंकर का आशीर्वाद

अधिकारी कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते थे। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पवित्र गुफा शेषनाग तथा कई दूसरे स्थानों पर दिन में समान्य बारिश हुई।

पहलगाम से वीरवार सुबह 4816 शिवभक्तों को गुफा की ओर रवाना किया गया। इनमें 3990 पुरुष, 714 महिलाएं, 99 साधु तथा 13 बच्चे शामिल थे।

इसी प्रकार बालटाल से कुल 4509 शिवभक्त पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए, जिनमें 3333 पुरुष,1167 महिलाएं तथा 9 साधु शामिल थे।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार अब तक की यात्रा में कुल 2,65,498 श्रद्धालु पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर घरों को लौट चुके हैं, जबकि वीरवार को दर्शन करने वालों की संख्या 10563 रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें