सपवाल में लंगर शुरूर, हलवा-पूरी, दाल चना, चाय-पकौड़े परोसे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे का कोहली परिवार अमरनाथ यात्रियों के लिए हर साल सपवाल में लंगर लगा रहा है। कोहली वीरवार ने इस बार भी वीरवार से लंगर शुरू कर दिया। इसका शुभारंभ जिला पुलिस एसपी गारू राम ने की।
लंगर लगाने वालों में शामिल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन कोहली और अजय कुमार ने बताया कि चार साल से लंगर लगा रहे हैं। पिछले साल 31 दिनों तक लंगर लगाया था। लंगर में हर रोज अलग मीनू होता है। पहले दिन तीर्थयात्रियों को राजमां-चावल, हलवा-पूरी, दाल चना, पकौड़े, चाय व रस परोसे गए हैं। प्रत्येक दिन नए-नए स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे।