फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दियानी में शिवभक्तों को लंगर में मिल रहे स्वादिष्ट पकवान और मिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
-तरनतारन की श्री नील कंठ महादेव सेवा सोसायटी 13 साल लगा रही लंगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पंजाब के तरनतारन की श्री नील कंठ महादेव सेवा सोसायटी 13 साल से जिले के दियानी में अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगा रही है। अब यात्रा शुरू होने के साथ ही आधार शिविर के पास लंगर शुरू कर दिया गया है। यहां शिवभक्तों को स्वादिष्ट पकवान और मिष्ठान परोसे जा रहे हैं। रोजाना मीनू के मुताबिक खाना बनाया जाएगा।
प्रधान लवजीत ने बताया कि देशभर से भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले शिवभक्तों के लिए सोसायटी हर साल लंगर लगाती आ रही है। कमेटी के सदस्यों का एक ही उद्देश्य तीर्थयात्रियों की जीजान से सेवा करनी है। वे इसके लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कमेटी के अधिकतर सदस्य व्यापारी और नौकरी करने वाले हैं। इन सब के बावजूद समय निकालकर हर साल लंगर लगाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ते में कुलचे छोले, दोपहर को दाल-रोटी
प्रधान लवजीत ने बताया कि शिवभक्तों को सुबह नाश्ते में कुलचे छोले दिए गए। दोपहर को दाल व मिस्सी रोटी के साथ गोभी की सब्जी दी गई। मिष्ठान में बालू शाही, बेसन और खीर परोसी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें