फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण, यह है वजह

Thu, 22 Apr 2021 03:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालात में सुधार होते ही पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से बहाल किया जा सकता है। बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होनी है, जिसके लिए पहली अप्रैल से पंजीकरण शुरू हो गया था और 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


देशभर में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बावजूद अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए यात्रियों द्वारा बड़ी संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा रहा था पर कोरोना संक्रमण को बढ़ता देख पंजीकरण को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी की सुबह और शाम की आरती का टीवी टैनलों पर सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने टेंडर कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लैवेंडर की खेती से महकेंगे खेत, मुनाफे से चहकेंगे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों के रुझान के मुताबिक आगामी दिनों में दैनिक आधार पर दोनों यात्रा ट्रैक के लिए कोटे को निर्धारित किया जाएगा। फिलहाल पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों को दर्शनों के लिए तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित रूट और निर्धारित तिथि के मुताबिक यात्रियों को यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें