फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजीकरण हुआ तो खिले उठे मुरझाए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फर्जी पंजीकरण का शिकार हुए अमरनाथ श्रद्धालुओं ने सोमवार को तब राहत की सांस ली जब दोबारा पंजीकरण हुआ। इसकी खुशी यात्रियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी, जिसे उन्होंने ने भोले बाबा के जयघोष के साथ बयां किया और कहा कि अब बाबा बर्फानी के दर्शन कर ही घर लौटेंगे।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर 300 से अधिक श्रद्धालु फर्जी पंजीकरण का शिकार हुए थे। ऐसे यात्रियों को प्रशासन ने आधार शिविर भगवती नगर में ठहराया था। तीन दिन से श्रद्धालु परेशान थे। उनका दोबारा पंजीकरण नहीं हो रहा था। सोमवार को आधार शिविर में ही अधिकांश श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो गया। मुकेश कुमार, विजय अग्रवाल ने कहा कि तीन दिन के बाद अच्छी खबर मिली है। परेशानियों का सामना करने के बाद पंजीकरण हुआ। श्रद्धा सच्ची थी इसलिए भगवान ने हमारी सुन ली। यात्रियों ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें